नहाने के पानी में थोड़ा नमक डाला तो क्या होगा?

(Photos Credit: Social Media)

नहाते समय ज्यादातर लोग सिर्फ साबुन और पानी का इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर पानी में थोड़ा-सा नमक मिला दिया जाए तो इससे त्वचा और शरीर को कुछ अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं इस फायदों के बारे में.

नमक त्वचा पर जमी गंदगी, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन साफ महसूस होती है.

अगर त्वचा पर हल्की खुजली या जलन है, तो नमक वाले पानी से नहाने पर कुछ लोगों को आराम महसूस हो सकता है.

दिनभर की भागदौड़ के बाद गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर नहाने से शरीर को आराम और रिलैक्स महसूस हो सकता है.

हल्के बॉडी पेन या मांसपेशियों की अकड़न होने पर नमक वाला गुनगुना पानी आराम पहुंचाने में मददगार माना जाता है.

सीमित मात्रा में नमक का इस्तेमाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन स्मूद महसूस होती है.

गुनगुने नमक वाले पानी से स्नान करने पर मन शांत महसूस हो सकता है और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है.

बता दें कि, यदि आपको एक्जिमा, सोरायसिस, गंभीर त्वचा रोग, खुले घाव या एलर्जी है, तो नमक वाले पानी से नहाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.