(Photos Credit: Getty)
चेहरे पर अगर आप भी ग्लो चाहते हैं, तो बस आपको एक यह नुस्खा अपनाने की जरूरत है.
दरअसल, प्रदूषण और धूल के कारण बिना बुलाए चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं या धूल जमने से चेहरे का ग्लो फीका पड़ जाता है.
इतना ही नहीं, अगर खून में कोई समस्या हो, तो भी चेहरे पर दाने आने लगते हैं.
इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट 1 कप नीम के पत्तों को उबालकर पीना शुरू कर दें.
नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण खून को साफ करने का काम करते हैं, साथ ही त्वचा के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं.
अगर इसे 1 हफ्ते तक लगातार पिया जाए, तो आपके चेहरे पर पॉजिटिव असर दिखना शुरू हो जाएगा.
आप पाएंगे कि चेहरे के दाग धब्बे कम हो रहे हैं और धीरे धीरे चेहरे पर नेचुरल लाली आ रही है.
इसके साथ ही आप चेहरे पर संतरे के छिलके को पीसकर उसका पैक 15 मिनट के लिए लगा सकते हैं.
यह त्वचा को हाइड्रेट करेगा और ग्लो लाने में मददगार साबित होगा.