सिर्फ 7 दिनों में पाएं मुलायम एड़ियां

(Photos Credit: Getty)

फटी एड़ियां न सिर्फ दिखने में खराब लगती हैं, बल्कि कई बार दर्द और जलन का कारण भी बनती हैं. 

ठंड का मौसम, ज्यादा देर तक खड़े रहना, पैरों की सही देखभाल न करना और शरीर में नमी की कमी इसकी मुख्य वजहें हैं.

लेकिन आप कुछ आसान घरेलू उपायों से एड़ियों को मुलायम बना सकते हैं.

सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा नमक या शैंपू मिलाकर 10-15 मिनट तक पैरों को भिगोएं. 

इसके बाद प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें.

रात में सोने से पहले एड़ियों पर नारियल तेल, जैतून तेल या घी लगाकर हल्की मसाज करें और सूती मोजे पहन लें. 

एलोवेरा जेल भी फटी त्वचा को जल्दी भरने में मदद करता है.

सप्ताह में 2-3 बार यह प्रक्रिया अपनाने से एड़ियां धीरे-धीरे मुलायम और खूबसूरत दिखने लगेंगी.