सफेद बालों को काला करने का आसान तरीका

उम्र बढ़ने के साथ बाल भी सफेद होने लगते हैं जिसकी सबसे बड़ी वजह है विटामिन B12 की कमी.

कई लोगों को विटामिन B12 की कमी नहीं भी होती है तब भी बाल सफेद होने लगते हैं.

ऐसे में अगर आप सफेद हो रहे बालों पर डाई और मेहंदी नहीं लगाना चाहते तो इस देसी नुस्खे से बाल काले कर सकते हैं.

इसके लिए आपको एक कप कलौंजी, दो बड़े चम्मच काले तिल, दो से तीन चम्मच आंवला का पाउडर और कुछ कढ़ी पत्ता चाहिए.

अब सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में ये सारी चीजें डालें फिर इन्हें धीमी आंच पर भूनें, जब तक इनका रंग काला न हो जाए. सभी चीजों को ठंडे होने के बाद मिक्सर में पीस कर रख लें.

पीसे हुए पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें, इसे हल्का गर्म करें फिर इनको बाल और जड़ों में लगाएं. इसे 15 मिनट तक लगाए रखें और फिर साफ पानी से बाल धो लें. 

कम से कम दो हफ्तों तक ऐसा करने से आपको मन चाहा रिजल्ट मिलेगा.

इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है और कम ही समय में आपके बाल एकदम काले हो जाएंगे.

Read Next