रात में सोने से पहले करें ये काम... सुबह उठेंगे बिल्कुल फ्रेश

(Photos Credit: Social Media)

अगर आप सुबह थकान, सुस्ती या भारीपन महसूस करते हैं, तो इसकी वजह आपकी रात की आदतें हो सकती हैं.

तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें अपनाने से आप सुबह फ्रेश महसूस करेंगे.

हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें. इससे आपकी बॉडी क्लॉक संतुलित रहती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है.

सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल बंद कर दें.

रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खाएं. ज्यादा तला-भुना या भारी भोजन करने से पाचन प्रभावित हो सकता है और नींद में परेशानी आ सकती है.

सोने से पहले अगले दिन के जरूरी काम लिख लें. इससे दिमाग शांत रहता है और रातभर काम की चिंता कम होती है.

कमरे को शांत, साफ और हल्का अंधेरा रखें. आरामदायक तकिया और सही तापमान बेहतर नींद में मदद करते हैं.

कुछ मिनट मेडिटेशन, प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग करने से तनाव कम होता है और शरीर रिलैक्स होकर अच्छी नींद के लिए तैयार होता है.