खुले रखने से या बांधकर, कैसे लंबे होते हैं बाल?

अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन होती है कि, बालों को लंबा करने के लिए बाल खुले रखना ठीक है या बांधकर, ताकि ग्रोथ पर अच्छा असर पड़े? तो चलिए आपकी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं. 

बता दें कि, अगर आप हमेशा अपने बालों को खुला रखती देती हैं तो इसका असर बालों पर सीधे तौर पर पड़ता है.

क्योंकि, खुले बाल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आते हैं. इससे बालों की नमी कम हो जाती है और उनमें रूखापन, डैंड्रफ और टूटने की समस्या बढ़ जाती है.

वहीं बालों को बांधकर रखने से उनकी सुरक्षा होती है. जूड़ा, चोटी या हल्का पोनीटेल बनाने से बाल धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचते हैं.

लेकिन दिक्कत तब होती है जब बालों को बहुत टाइट बांधा जाए. ऐसा करना बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो, बालों की ग्रोथ के लिए सही तरीका यह है कि उन्हें न तो हमेशा खुला छोड़ा जाए और न ही बहुत कसकर बांधें.

आप चाहें तो घर पर हल्की-सी चोटी या ढीला जूड़ा बना सकती हैं, जिससे बाल सुरक्षित भी रहेंगे और उन पर खिंचाव भी नहीं पड़ेगा.

रात में सोते समय की बात करें, तो बालों को खुला छोड़ने के बजाय हल्की चोटी बनाकर सोना ज्यादा अच्छा होता है, इससे बाल उलझते नहीं हैं और टूटने से भी बचते हैं.

बाहर निकलते समय अगर धूप या प्रदूषण ज्यादा हो तो बालों को स्कार्फ या दुपट्टे से ढक लेना चाहिए. इससे बाल सुरक्षित रहेंगे और उनकी नेचुरल नमी भी बरकरार रहेगी.