22 August 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे से बात करते समय सीधे यह न पूछें कि कितना पढ़ा या कितने नंबर आए. इसकी जगह पूछें कि आज स्कूल में क्या अच्छा लगा या उसने क्या नया सीखा.
(Photo Credit: unsplash)
जब बच्चा आपसे बात कर रहा हो, तब मोबाइल को साइड में रख दें. टीवी भी बंद कर दें. उसकी तरफ देखकर बात सुनें.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चा कुछ बता रहा हो तो बीच में न रोकें. तुरंत सलाह देने या अपनी बात रखने की बजाय पहले उसकी पूरी बात सुनें.
(Photo Credit: unsplash)
अगर बच्चे से गलती हो गई है या वह किसी बात से डर रहा है, तो गुस्सा करने से बचें. प्यार से समझाएं और पूछें कि इस गलती को मिलकर कैसे ठीक किया जा सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे ने अपना काम खुद किया, कमरा साफ रखा या किसी की मदद की, तो उसकी तारीफ जरूर करें. छोटी सी तारीफ भी बच्चे को खुश करती है और उसका हौसला बढ़ाती है.
(Photo Credit: unsplash)
बात खत्म होने के बाद बच्चे को गले लगाएं या प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरें. ऐसा अपनापन बच्चे को सुरक्षित और खास महसूस कराता है.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे के लिए रोज 10 मिनट का एक तय समय रखें. इस दौरान सिर्फ उसी के साथ रहें. रात को सोने से पहले का समय बातचीत के लिए अच्छा हो सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
यह समय किसी काम, मोबाइल या टीवी के लिए नहीं होना चाहिए. इन कुछ मिनटों में बच्चे की बात, उसकी पसंद और उसके दिन के अनुभव पर ध्यान दें.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे को यह महसूस होना चाहिए कि वह अपनी खुशी, परेशानी, डर या गलती के बारे में माता-पिता से बात कर सकता है.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए हर दिन घंटों साथ रहना जरूरी नहीं है. सिर्फ 10 मिनट भी काफी हो सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)