21 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit Unsplash)
(Photo Credit Unsplash)
नहाना सिर्फ शरीर साफ करने के लिए नहीं, बल्कि स्किन को हेल्दी और फ्रेश रखने के लिए भी जरूरी होता है.
(Photo Credit Unsplash)
अगर नहाने से पहले कुछ आसान आदतें अपनाई जाएं, तो त्वचा ज्यादा निखरी और मुलायम दिख सकती है.
(Photo Credit Unsplash)
अगर आप भी चाहते हैं कि नहाने के बाद स्किन साफ, चमकदार और तरोताजा लगे, तो ये आसान तरीके काम आ सकते हैं.
(Photo Credit Unsplash)
नहाने से पहले सूखे ब्रश या मुलायम तौलिए का इस्तेमाल कर हाथों से शरीर रगड़ें. इससे डेड स्किन हटाने में मदद मिल सकती है.
(Photo Credit Unsplash)
नारियल, सरसों या बादाम तेल से शरीर की मालिश करें. इससे त्वचा को नमी मिलती है और स्किन ज्यादा सॉफ्ट लग सकती है.
(Photo Credit Unsplash)
अगर चेहरे पर ज्यादा धूल या ऑयल जमता है, तो फेसवॉश से साफ कर लें. इससे नहाने के बाद चेहरा ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.
(Photo Credit Unsplash)
नहाने से 20-30 मिनट पहले बालों में तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है. इससे बाल कम रूखे लगते हैं और मुलायम बने रहते हैं.
(Photo Credit Unsplash)
नहाने से पहले एक गिलास पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. गर्मियों में यह और भी जरूरी हो जाता है.
(Photo Credit Unsplash)
भाग-दौड़ में तुरंत नहाने की बजाय थोड़ा रिलैक्स होकर नहाएं. इससे शरीर और मन दोनों फ्रेश महसूस करते हैं और दिन अच्छा जाता है.