(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
शुष्क हवाओं के चलते हमारे होंठों की नमी खो सी जाती है और जब हम उनके हाइड्रेट नहीं करते हैं तो होंठ फटने लगते हैं.
यदि आप होंठ को फटने से बचाना चाहती हैं, काले होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाना चाहती हैं तो आपको घर पर नारियल के तेल का लिप बाम बनाकर लगाना चाहिए.
घर पर लिप बाम बनाने के लिए नारियल का तेल, वैसलीन, चुकंदर जूस, विटामिन ई की कैप्सूल चाहिए. आप चाहें तो लिप बाम में आधा चम्मच ग्लिसरीन भी मिला सकती हैं.
लिप बाम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें नारियल का तेल और वैसलीन डालकर पिघला लें. जब दोनों पिघल जाएं तो कटोरी में चुकंदर का जूस डालकर मिक्स कर लें.
सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो कटोरी को गैस से अलग कर लें और इस लीक्वीड को एक डिब्बे में डाल लें.
आखिर में विटामिन ई की ऑयल डालकर लिप बाम में मिक्स कर लें. इस तरह से आपके फटे होंठों को कोमल बनाने वाला लिप बाम तैयार है.
इस लिप बाम में चुकंदर का इस्तेमाल किया गया है, जो होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करेगा. ऐसे में आप लिपस्टिक का इस्तेमाल कम करें.
होंठों को गुलाबी बनाने के लिए आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं. नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट नींबू त्वचा को निखारने में कंजूसी नहीं करता.
होंठों को गुलाबी बनाने के लिए आप टमाटर का रस भी लगा सकती हैं. टमाटर का रस बिना बीजों के लगाना ज्यादा बेहतर होता है. इसमें नींबू की एक-दो बूंद मिलाने से और बेहतर रिजल्ट आता है.