प्यार में ब्लैकमेलिंग से कैसे बचें?

15 July 2026

- by Good News Today

प्यार में रहें सावधान

प्यार में भरोसा सबसे बड़ी चीज होती है. लेकिन भरोसे में कुछ गलतियां ब्लैकमेलिंग का शिकार बनी सकती हैं.

अक्सर लड़कियां पार्टनर पर भरोसा करके प्राइवेट फोटो और वीडियो शेयर कर देती हैं.

जब तक रिश्ता अच्छा रहता है तो ठीक है. लेकिन जब रिश्तों में दरार आती है तो ये तस्वीरें ब्लैकमेलिंग का जरिया बन जाती हैं.

कई बार एआई के जरिए उन वीडियो और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल होने लगता है. जिससे लड़कियों मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

लड़कियों को प्यार में समझदारी से फैसला लेना चाहिए. कुछ जरूरी सावधानियां हैं, जिसको अपनाकर लड़कियां ब्लैकमेलिंग से बच सकती हैं.

लड़कियों को पार्टनर के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने से बचना चाहिए. प्राइवेट वीडियो या फोटो तो कतई शेयर नहीं करना चाहिए.

कई बार लड़कियां पार्टनर के ब्रेकअप करने की धमकी से दबाव में कोई गलत फैसला ले लेती हैं. लड़कियों को प्रेशर में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा.

अगर किसी  ने आपकी प्राइवेट तस्वीर या वीडियो की वजह से आपको धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है तो उसकी बातों को न मानें. इसकी जानकारी पैरेंट्स को दें.

कई बार लोग प्यार में पार्टनर से सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड शेयर कर देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए.

अगर पार्टनर या कोई शख्स आपको मैसेज, चैट या कॉल पर धमकी दे रहा है तो उसे संभालकर रखें, ताकि उसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकें.