गुलाब से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, फटे और रूखे होंठ होंगे सॉफ्ट

(Photos Credit: Social Media)

गुलाब सिर्फ खूबसूरती और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि होंठों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर आसानी से नेचुरल लिप बाम बनाया जा सकता है. यह होंठों को मुलायम रखने और उन्हें हल्का गुलाबी लुक देने में मदद कर सकता है.

सबसे पहले ताजे और साफ गुलाब की कुछ पंखुड़ियां लें. इन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से सुखा लें.

गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें.

एक छोटी कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें. इसमें गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट मिलाएं.

लिप बाम को गाढ़ा बनाने के लिए इसमें करीब एक चम्मच बीवैक्स यानी मधुमक्खी का मोम डालें.

सभी चीजों को डबल बॉयलर की मदद से धीमी आंच पर गर्म करें. लगातार चलाते रहें, जब तक बीवैक्स पूरी तरह पिघल न जाए.

गुलाब की पंखुड़ियों से लिप बाम को नेचुरल खुशबू और हल्का गुलाबी रंग मिल सकता है. चाहें तो गुलाब की कुछ बूंदें या गुलाब का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर पंखुड़ियों के टुकड़े बचे हों, तो मिश्रण को बारीक छन्नी से छान लें. इससे बाम ज्यादा स्मूद बनेगा.

तैयार मिश्रण को साफ और सूखे छोटे कंटेनर में डाल दें. इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें.

लिप बाम को जरूरत के हिसाब से होंठों पर लगाएं. खासकर रात में सोने से पहले लगाने से होंठों को मॉइस्चराइज रखने में मदद मिल सकती है.

Read Next