ये 7 Signs बताते हैं कि सामने वाला आपको सिर्फ Friend नहीं मानता

(Photos Credit: Social Media)

कई बार सामने वाला आपको दोस्त कहता है, लेकिन उसकी कुछ छोटी-छोटी हरकतें इशारा करती हैं कि आपके लिए उसके मन में दोस्ती से कहीं ज्यादा भावनाएं हो सकती हैं.

अगर आप भी किसी के व्यवहार को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इन संकेतों को नजरंदाज व करें.

आपने कभी casually अपनी पसंद, नापसंद या कोई छोटी बात बताई हो और वह लंबे समय बाद भी उसे याद रखे, तो यह खास दिलचस्पी का संकेत हो सकता है.

बिना किसी खास वजह के मैसेज करना, बार-बार बातचीत शुरू करना या छोटी-सी बात को लंबी चैट में बदल देना बताता है कि उसे आपकी कंपनी पसंद है.

बाकी दोस्तों के मुकाबले वह आपके साथ ज्यादा caring, attentive या nervous नजर आता है.

अगर वह बार-बार पूछता है कि आप किसे पसंद करती हैं, किसी को डेट कर रही हैं या आपका कोई क्रश है, तो हो सकता है कि वह आपकी relationship status को लेकर curious हो.

सिर्फ आपके कपड़ों या लुक्स की तारीफ नहीं, बल्कि आपकी personality, smile, बात करने के तरीके या छोटी-छोटी खूबियों को नोटिस करना भी खास पसंद का संकेत हो सकता है.

आप किसी दूसरे लड़के की तारीफ करें या किसी और के साथ समय बिताने की बात करें और वह अचानक चुप, curious या थोड़ा jealous नजर आए, तो यह छिपी feelings का संकेत हो सकता है.

हल्की छेड़छाड़, playful compliments, बार-बार teasing या बातचीत में romantic hints देना इस बात का संकेत हो सकता है कि रिश्ता उसके लिए सिर्फ friendship तक सीमित नहीं है.

Read Next