सिल्की बाल चाहिए? बालों में लगाएं ये खास चीज

(Photos Credit: Getty)

गर्मी का मौसम आते ही सबसे पहले असर हमारे बालों पर दिखता है.

पसीना और धूल मिलकर बालों की नेचुरल नमी छीन लेते हैं, जिससे वे ड्राई और उलझे हुए लगने लगते हैं.

ऐसे में सिर्फ नारियल तेल लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसमें एक खास चीज मिलाने से बालों की क्वालिटी काफी बेहतर हो सकती है.

अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपके बाल मुलायम, चमकदार और सिल्की बने रहें, तो नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाएं.

एलोवेरा एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों को गहराई से मॉइस्चर देता है.

एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें और उसमें 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं.

अब इसे हल्का गुनगुना कर लें और स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छे से लगाएं.

इसे कम से कम 30-45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें.