घर बैठे मिलेगा फेशियल जैसा निखार

दिवाली आने वाली है, ऐसे में घर की सफाई के साथ-साथ लोग चेहरे की सुंदरता पर भी खास ध्यान देते हैं.

अगर आप भी घर में मौजूद चीजों से सुंदर दिखने की टैकनीक ढूंढ रही हैं तो यहां आपके लिए बेस्ट होम रेमिडी है.

ये होम रेमिडी न सिर्फ किफायती है बल्कि इसका असर भी आपको 5 मिनट में भी देखने को मिलता है.

इस रेमिडी के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच चिया सीड्स. इसे रात भर के लिए आधे कप दूध में भिगो दें.

सुबह उठकर इसे मिक्सर जार में हल्का दरदरा पीस लें और चेहरे को क्लिन करके अच्छे से फेस पर लगा लें.

करीब 30 मिनट में आपका ये फेस मास्क सूख जाएगा अब इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें.

आप देखेंगे कि आपके चेहरे पर गजब का निखार आ गया होगा. ड्राई स्किन वालों के लिए तो ये रेमिडी सबसे कमाल की है.

चेहरे को अच्छी तरह से धोने के बाद इसपर वर्जिन कोकोनट ऑयल लगा लें.

Read Next