(Photos Credit: Social Media)
दिनभर की भागदौड़ और तनाव के बाद अगर रात में भी अच्छी नींद नहीं आती, तो इसकी एक बड़ी वजह आपकी डाइट हो सकती है.
आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी नींद बेहतर कर सकते हैं.
बादाम इसमें मैग्नीशियम भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है.
केला केले में पोटैशियम, मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो शरीर को आराम देकर बेहतर नींद में सहायक होता है.
गुनगुना दूध दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और कैल्शियम नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन के निर्माण में मदद करते हैं.
अखरोट अखरोट प्राकृतिक रूप से मेलाटोनिन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो स्लीप साइकिल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
कीवी एंटीऑक्सीडेंट और सेरोटोनिन से भरपूर कीवी का नियमित सेवन नींद की गुणवत्ता सुधारने में सहायक हो सकता है.
ओट्स ओट्स में मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट और मेलाटोनिन बेहतर और लंबे समय तक नींद लेने में मदद कर सकते हैं.
कद्दू के बीज इनमें मैग्नीशियम, जिंक और ट्रिप्टोफैन होते हैं, जो बेहतर नींद के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.