सल्फेट शैंपू छोड़ने पर बालों में क्या बदलाव होता है? 

सल्फेट एक मजबूत क्लीनिंग एजेंट होता है जो बालों और स्कैल्प से गंदगी, तेल और पसीना हटाने का काम करता है. 

समस्या यह है कि सल्फेट जरूरत से ज्यादा सफाई करता है. यह स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को भी हटा देता है, जिससे बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं.

लेकिन, जब आप सल्फेट छोड़ देते हैं तो कुछ समय बाद स्कैल्प खुद को संतुलित कर लेता है. 

बालों में नमी बनी रहती है, जिससे वे ज्यादा मुलायम, चमकदार और मजबूत हो जाते हैं. 

साथ ही स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं जैसे खुजली, रूखापन और डैंड्रफ भी कम होने लगते हैं. 

इसके अलावा बाल कम टूटते हैं, फ्रिज कम होता है और खासकर कलर या केमिकल ट्रीटमेंट वाले बाल ज्यादा हेल्दी दिखते हैं.

सल्फेट शैंपू छोड़ने का सबसे आसान तरीका है धीरे-धीरे बदलाव करना. शुरुआत में हफ्ते में एक-दो बार सल्फेट-फ्री शैंपू इस्तेमाल करें और बाकी दिनों में पुराना शैंपू.

बालों को बार-बार धोने से बचें और स्कैल्प को एडजस्ट होने का समय दें.