गर्मियों में बालों को टूटने से बचाएं

21 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit Unsplash)

(Photo Credit Unsplash)

गर्मियों में धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से बाल कमजोर होकर ज्यादा टूटने लगते हैं. सही देखभाल न मिलने पर बाल रूखे और बेजान भी दिखने लगते हैं.

(Photo Credit Unsplash)

इस मौसम में स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर पड़ सकती हैं.

(Photo Credit Unsplash)

अगर आप भी गर्मियों में हेयर फॉल से परेशान हैं, तो रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतें अपनाएं.

(Photo Credit Unsplash)

बालों को गर्म पानी से धोने की बजाय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. इससे बालों की नमी बनी रहती है और टूटना कम हो सकता है.

(Photo Credit Unsplash)

हफ्ते में 1-2 बार नारियल, बादाम या आंवला तेल से मसाज करें. इससे जड़ों को पोषण मिलता है.

(Photo Credit Unsplash)

तेज धूप में निकलते समय बालों को स्कार्फ या कैप से ढक लें. धूप की गर्मी बालों को रूखा बनाकर नुकसान पहुंचा सकती है.

(Photo Credit Unsplash)

बाल धोने के बाद जोर से रगड़ने की बजाय आराम से सुखाएं. गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं और जल्दी टूट सकते हैं.

(Photo Credit Unsplash)

बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या ज्यादा हीट वाले हेयर टूल्स का इस्तेमाल कम करें. गर्मी में यह बालों को और ज्यादा डैमेज कर सकते हैं.

(Photo Credit Unsplash)

खाने में दही, फल, हरी सब्जियां और खूब पानी शामिल करें. शरीर को सही पोषण मिलने से बाल भी अंदर से मजबूत रहते हैं.

(Photo Credit Unsplash)

बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें. ज्यादा कसकर बाल बांधने से जड़ों पर दबाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं.