गर्मियों में टस से मस नहीं होगा आपका मेकअप, बस कर लें ये काम

(Photos Credit: Social Media)

मेकअप लगाने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें. साफ त्वचा पर मेकअप बेहतर तरीके से सेट होता है और लंबे समय तक टिकता है.

गर्मियों में हल्का, ऑयल-फ्री और जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है लेकिन चिपचिपी नहीं होती.

प्राइमर पोर्स को स्मूद करता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है. खासकर टी-जोन पर इसे जरूर लगाएं. 

गर्मियों में मैट या लॉन्ग-वियर फाउंडेशन बेहतर विकल्प होता है. यह पसीने और अतिरिक्त तेल के बावजूद मेकअप को खराब नहीं होने देता.

भारी मेकअप की बजाय हल्की लेयर में प्रोडक्ट लगाएं. इससे मेकअप के पिघलने या पैची होने की संभावना कम रहती है.

ब्लश, ब्रॉन्जर और हाईलाइटर के लिए पाउडर फॉर्मूला गर्मियों में ज्यादा टिकाऊ साबित होता है.

वॉटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल करें ताकि पसीने या नमी से मेकअप फैले नहीं.

फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट या कॉम्पैक्ट पाउडर से मेकअप सेट करें. इससे ऑयल कंट्रोल रहता है.

पूरे मेकअप के बाद सेटिंग स्प्रे लगाएं. यह मेकअप को लॉक करता है और लंबे समय तक फ्रेश लुक बनाए रखता है.

दिनभर बाहर रहने पर चेहरे का अतिरिक्त तेल हटाने के लिए ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें. इससे मेकअप खराब हुए बिना चेहरा फ्रेश दिखता है.