इन 5 चीजों से मिनटों में साफ होंगे किचन के बर्तन

15 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

रोजाना इस्तेमाल होने वाले चम्मच, कांटे, चाकू और दूसरी कटलरी समय के साथ अपनी चमक खोने लगती है.

(Photo Credit: Unsplash)

कई लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनर खरीदते हैं, जबकि इसकी जरूरत नहीं है.

(Photo Credit: Unsplash)

आपके किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीजें ही कटलरी को दोबारा चमका सकती हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

1.  बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर कटलरी के गंदे या काले पड़े हिस्सों पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ें.इससे जमी हुई गंदगी और दाग आसानी से निकल जाते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

2.एक बर्तन में सिरका और पानी मिलाएं. कटलरी को इस घोल में 15 से 30 मिनट तक डुबोकर रखें. फिर स्पंज या मुलायम ब्रश से साफ करें.

(Photo Credit: Unsplash)

3. कटलरी के काले पड़े हिस्से पर थोड़ा मोटा नमक छिड़कें. अब आधे नींबू से उसी हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धो लें.

(Photo Credit: Unsplash)

4. टमाटर केचप भी कटलरी साफ करने में कारगर हो सकता है. थोड़ा-सा केचप किसी मुलायम कपड़े या स्पंज पर लें और काले पड़े हिस्से पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें.

(Photo Credit: Unsplash)

5. एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाकर उसके ऊपर कटलरी रखें. अब ऊपर से बेकिंग सोडा छिड़कें और इतना उबलता हुआ पानी डालें कि कटलरी पूरी तरह डूब जाए. कुछ मिनट बाद कटलरी निकालकर साफ पानी से धो लें.