(Photos Credit: Getty)
अक्सर कई लोग जब जूतों और मोजे उतारते हैं तो उनके पैरों से काफी तेज़ बदबू आती है.
इसका कारण पसीना, बैक्टीरिया, या गंदे जूते हो सकते हैं. चलिए इस परेशानी से बचने के आपको तरीके बताते हैं.
रोज़ाना पैरों को साबुन से अच्छी तरह धोएं और सुखाएं. उंगलियों के बीच की नमी हटाएं, क्योंकि यहीं बैक्टीरिया सबसे ज़्यादा पनपते हैं.
मोजे पहनने से पहले पैरों पर थोड़ा टैल्कम पाउडर या बेकिंग सोडा लगाएं. यह नमी सोखता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है.
हर दिन नए और धुले हुए मोजे पहनें. अगर मोजे थोड़े भी गीले हों, तो उन्हें न पहनें.
कॉटन या ऊन के मोजे पहनें, जो सांस ले सकें. सिंथेटिक मोजे पसीना रोकते हैं और बदबू बढ़ाते हैं.
बदबू सिर्फ मोजे से नहीं, जूतों से भी आ सकती है. हफ्ते में एक बार जूतों को धूप में रखें और इनमें बेकिंग सोडा छिड़कें.
पैरों और मोजों में हल्का सा एंटीबैक्टीरियल स्प्रे लगाने से बैक्टीरिया नहीं पनपते.
अगर बदबू बहुत ज़्यादा आती है और लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी ज़रूरी हो सकता है.