शरीर में होने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग का उपयोग किया जाता है.
वैक्सिंग के बाद कई लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
वैक्सिंग के तुरंत बाद स्किन में रेडनेस, जलन, छोटे दाने, खुजली और सेंसिटिविटी बढ़ जाना एक आम समस्या है.
ताजा एलोवेरा का गूदा निकालकर 20 मिनट तक लगाएं. यह जलन और लालिमा कम करने में मदद कर सकता है.
वैक्सिंग करने के बाद सबसे पहले आप अपने वैक्सिंग एरिया की बर्फ से सिकाई करें.
रुई की मदद से ठंडा कच्चा दूध प्रभावित जगह पर लगाएं. 10-15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें, इससे त्वचा को ठंडक मिलती है.
अगर त्वचा पर कोई कट या खुला घाव नहीं है, तो थोड़ा-सा वर्जिन नारियल तेल लगाएं.
खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और रुई से प्रभावित हिस्से पर लगाएं.