डिनर के बाद जरूर करें ये तीन एक्सरसाइज

(Photos Credit: Getty)

डिनर के बाद सिर्फ 3 मिनट की हल्की एक्सरसाइज भी आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में असरदार साबित हो सकती है.

खाने के बाद थोड़ा चलने-फिरने से मांसपेशियां ब्लड में मौजूद ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगती हैं, जिससे शुगर लेवल कम होता है.

भोजन के बाद शुगर तेजी से बढ़ती है, लेकिन 3 मिनट की वॉक या हल्की गतिविधि इस बढ़ोतरी (स्पाइक) को नियंत्रित करने में मदद करती है.

हल्की फिजिकल एक्टिविटी शरीर की इंसुलिन के उपयोग की क्षमता बढ़ाती है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है.

खाने के बाद शुगर लेवल में होने वाले उतार-चढ़ाव को कम करने से कई बीमारियों का खतरा भी घट सकता है.

भले ही समय सिर्फ 3 मिनट का हो, यह आपके मेटाबोलिज्म को सक्रिय रखता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है.

डिनर के बाद थोड़ी-सी हलचल पाचन तंत्र को सक्रिय बनाती है, जिससे खाना आसानी से पचता है.

इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है; आप घर पर ही टहलना, हील रेज, चेयर स्क्वाट्स या लेग लिफ्ट्स कर सकते हैं.

खाने के बाद रोजाना कुछ मिनट की एक्टिविटी प्रीडायबिटीज वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार हो सकती है.