18 October 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को समझाएं कि पैसा मेहनत से कमाया जाता है. उनकी उम्र के हिसाब से घर के छोटे काम करने पर उन्हें कुछ पैसे दे सकते हैं. इससे वे मेहनत की अहमियत समझेंगे.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को अपनी जेब खर्च का कुछ हिस्सा बचाने के लिए कहें. इसके लिए उन्हें गुल्लक दें. इससे वे धीरे-धीरे बचत करना सीखेंगे.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे अक्सर कोई खिलौना या नया सामान देखते ही खरीदने की जिद करते हैं. उन्हें समझाएं कि हर चीज तुरंत खरीदना जरूरी नहीं है. पहले पैसे जमा करें, फिर सामान खरीदें.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को बताएं कि खाना, कपड़े और पढ़ाई जरूरी चीजें हैं. महंगे खिलौने और वीडियो गेम जैसी चीजें उनकी इच्छा हो सकती हैं. पहले जरूरतों पर खर्च करना सिखाएं.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को अपनी पसंद की चीज खरीदने का मौका दें. लेकिन उन्हें बताएं कि खर्च करने से पहले कीमत और जरूरत देखना जरूरी है.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को अपनी कमाई या जेब खर्च का थोड़ा हिस्सा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रखने को कहें. इससे उनमें दूसरों के प्रति मदद की भावना बढ़ेगी.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को पैसे के तीन हिस्से करना सिखाएं. एक हिस्सा बचत के लिए, दूसरा खर्च के लिए और तीसरा दूसरों की मदद के लिए रखें. इससे पैसों का सही इस्तेमाल करना आसान होगा.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चे माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं. अगर आप बिना सोचे-समझे खरीदारी करते हैं, तो बच्चे भी ऐसा कर सकते हैं. इसलिए खुद भी बजट बनाएं और फालतू खर्च से बचें.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को समझाएं कि उधार लिया गया पैसा वापस करना पड़ता है. कई बार इसके साथ ब्याज भी देना होता है. इसलिए अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्च करना सीखें.
(Photo Credit: unsplash)
बच्चों को बताएं कि उन्हें कितने पैसे मिले और कितने खर्च हुए. इसके लिए एक छोटी कॉपी बना सकते हैं. इससे उन्हें अपनी बचत और खर्च का पता रहेगा.
(Photo Credit: unsplash)