चुटकियों में रुकेंगे बाल झड़ना... होगी ग्रोथ

26 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

बालों को अंदर से मजबूती मिलती है खाने से. हरी सब्जियां, अंडा, दाल, फल जरूर खाएं. शरीर में प्रोटीन और आयरन की कमी बालों को कमजोर बनाती है.

(Photo Credit: unsplash)

हफ्ते में 2-3 बार नारियल तेल या बादाम तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें. इससे खून का दौरा बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं.

(Photo Credit: unsplash)

रोज-रोज शैम्पू करने से बालों का नेचुरल तेल खत्म हो जाता है. हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू करना काफी है.

(Photo Credit: unsplash)

नहाने के बाद बाल गीले होते हैं तब वो कमजोर होते हैं. गीले बालों में कंघी करने से बाल जल्दी टूटते हैं. पहले सूखने दें, फिर कंघी करें.

(Photo Credit: unsplash)

ज्यादा टेंशन लेने से भी बाल झड़ते हैं. रोज थोड़ा योग या ध्यान करें, इससे मन शांत रहेगा और बालों पर भी अच्छा असर पड़ेगा.

(Photo Credit: unsplash)

अच्छी नींद ना लेने से शरीर की रिपेयरिंग सही से नहीं हो पाती, जिसका असर बालों पर भी पड़ता है. रोज 7-8 घंटे सोना जरूरी है.

(Photo Credit: unsplash)

बार-बार हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या हीटिंग मशीन का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है. जितना हो सके नेचुरल तरीके अपनाएं.

(Photo Credit: unsplash)

शरीर में पानी की कमी सीधा बालों की सेहत पर असर डालती है. दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं.

(Photo Credit: unsplash)

ये घरेलू नुस्खे बरसों से चले आ रहे हैं. एलोवेरा जेल या प्याज का रस सिर पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों या गंजापन दिख रहा हो, तो घरेलू नुस्खों के साथ-साथ स्किन या हेयर डॉक्टर से सलाह लेना सही रहेगा. कई बार अंदरूनी बीमारी भी इसकी वजह हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

Read Next