नाखूनों को सुंदर कैसे करें?

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

खूबसूरत और लंबे नाखून सभी को अच्छे लगते हैं. खास कर महिलाओं के लिए ये काफी अहम होते हैं.

नाखून न ही सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि  ओवरऑल पर्सनेलिटी को भी निखारते हैं. 

नाखून की ग्रोथ के साथ ही उनकी सही देखभाल भी जरूरी है. आप भी नेचुरल तरीके से खूबसूरत नेल्स चाहते हैं तो हम यहां कुछ बेहतरीन टिप्स साझा कर रहे हैं.

आप एक नींबू का टुकड़ा लेकर दिन में एक बार अपने नाखूनों पर रगड़ें. 5 मिनट तक रगड़ने के बाद आप इसे गर्म पानी से धो लें. यह नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा.

 गर्म नारियल के तेल से अपने नाखूनों की मालिश करने से नाखून जल्दी बड़े होते हैं.

एक कटोरी में संतरे का रस लें और इसमें अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें. इससे नाखून को लाभ मिलता है.

यदि आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो ऑलिव ऑयल आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है.

थोड़े से ऑलिव ऑयल को गर्म करें और धीरे-धीरे अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर करीब पांच मिनट तक मसाज करें. इससे नाखून मजबूत होंगे.

कभी-कभार अपने नाखूनों पर जेल या एक्रेलिक लगाना ठीक हैं, लेकिन नियमित ऐसा करने से आपके नाखून खराब हो सकते हैं.