गर्मी में नींद न आने से हैं परेशान, करें ये 5 काम

22 April 2026

Credit: unsplash

नींद नहीं आती?

(Photo Credit:  Unsplash)

गर्मी में लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें नींद नहीं आती. गर्मी के मौसम में रात में बार-बार नींद खुलना एक आम समस्या है.

(Photo Credit:  Unsplash)

तेज गर्मी और चिपचिपाहट की वजह से शरीर को आराम नहीं मिल पाता.

(Photo Credit:  Unsplash)

कई बार थकान होने के बाद भी आंखों में नींद नहीं आती. इसकी वजह कमरे का तापमान और गलत रूटीन भी हो सकता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

अगर आप भी गर्मी में नींद न आने से परेशान हैं, तो कुछ आसान तरीके आपको राहत दे सकते हैं. इन छोटे-छोटे उपायों से रात की नींद बेहतर हो सकती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

सोने से पहले कमरे को ठंडा और हवादार जरूर रखें. पंखा, कूलर या हवा नींद जल्दी लाने में मदद करती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

रात में हल्का खाना खाएं और ज्यादा मसालेदार चीजों से बचें. भारी खाना गर्मी बढ़ाता है और नींद में रुकावट डालता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

सोने से पहले ठंडे पानी से चेहरा, हाथ और पैर धो लें. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और मन भी शांत होता है.

(Photo Credit:  Unsplash)

मोबाइल और स्क्रीन को सोने से कम से कम 30 मिनट पहले दूर रखें. स्क्रीन की रोशनी नींद आने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है.

(Photo Credit:  Unsplash)

सूती कपड़े पहनकर सोएं और बिस्तर भी कॉटन का रखें. इससे पसीना कम आता है और नींद आराम से आती है.