नहीं आती अच्छी नींद.. तो करें ये उपाय.. घोड़े बेच कर सोएंगे आप

25 Jun 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

बेडरूम में टीवी, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल न करें. इनसे निकलने वाली ब्लू लाइट अच्छी नींद में बाधा डालती है और तनाव बढ़ा सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

सोने से कम से कम 30 मिनट पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बंद कर दें. इससे मन शांत रहता है और नींद बेहतर आती है.

(Photo Credit: unsplash)

बेड के नीचे कबाड़ या बेकार सामान न रखें. पुराने जूते, टूटे सामान या भारी सूटकेस रखने से कमरा भारी और अव्यवस्थित महसूस होता है.

(Photo Credit: unsplash)

टूटा हुआ या चटका हुआ शीशा तुरंत बदल दें. खराब शीशा देखने में भी अच्छा नहीं लगता और बेडरूम का माहौल बिगाड़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

सोते समय आपका चेहरा शीशे में दिखाई न दे. वास्तु के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता और इससे मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

बेडरूम में कैक्टस या सूखे हुए पौधे न रखें. इनकी जगह हरे-भरे और ताजे इनडोर पौधे रखना बेहतर माना जाता है.

(Photo Credit: unsplash)

दीवारों पर हिंसा, उदासी या रोते हुए लोगों की तस्वीरें लगाने से बचें. बेडरूम में हमेशा शांत और सकारात्मक तस्वीरें लगाएं.

(Photo Credit: unsplash)

दवाइयों का ढेर सिरहाने या साइड टेबल पर न रखें. जरूरत की दवाइयां अलग रखें और बाकी दवाइयों को अलमारी या दराज में रखें.

(Photo Credit: unsplash)

फटे-पुराने और बेकार कपड़े बेडरूम में जमा न करें. ऐसे कपड़ों को दान कर दें या जरूरत के अनुसार अलग रख दें.

(Photo Credit: unsplash)

(Photo Credit: unsplash)

बेडरूम को हमेशा साफ, हल्का और व्यवस्थित रखें. साफ-सुथरा कमरा मन को सुकून देता है, अच्छी नींद लाता है और घर का माहौल भी सकारात्मक बनाए रखता है.