(Photos Credit: Social Media)
केला ऐसा फल है, जो घर में लाने के कुछ ही दिनों बाद पककर काला पड़ने लगता है. कई बार केले जल्दी खराब होने लगते हैं और उन्हें फेंकना पड़ता है.
लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप केले को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. जानिए केले को स्टोर करने के आसान तरीके.
केले के गुच्छे के डंठल को प्लास्टिक रैप या फॉइल से लपेट दें. इससे पकने की रफ्तार कुछ कम हो सकती है.
केले को टोकरी में दबाकर रखने के बजाय हैंगर पर टांगें. इससे उन पर दबाव नहीं पड़ेगा और काले निशान कम होंगे.
सेब जैसे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे केले जल्दी पक सकते हैं. इसलिए इन्हें अलग रखना बेहतर है.
केले को सीधी धूप, गैस चूल्हे और गर्म जगहों से दूर रखें. ठंडी और हवादार जगह पर रखने से वे जल्दी नहीं पकेंगे.
जब केले पक जाएं, तो उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं. छिलका काला पड़ सकता है, लेकिन अंदर का फल कुछ समय तक ठीक रह सकता है.
अगर गुच्छे के सभी केले एक साथ नहीं खाने हैं, तो उन्हें अलग कर दें. इससे स्टोर करना आसान होगा और दबने से भी बचेंगे.