बिना बाल कटवाए भी मिल सकता है स्प्लिट एंड्स से छुटकारा... जानें कैसे

अक्सर लोग बालों के दोमुंहे होने यानी स्प्लिट एंड्स की समस्या से परेशान रहते हैं. इससे बाल बेजान, रूखे और कमजोर दिखने लगते हैं.

अगर आप अपने बालों को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाना जरूरी है. 

आइए जानते हैं ऐसे असरदार तरीके, जिनसे बिना बाल कटवाए भी स्प्लिट एंड्स से बचाव किया जा सकता है.

बालों को रखें हाइड्रेटेड रूखे और सूखे बालों में दोमुंहे होने की समस्या ज्यादा होती है. इसलिए बालों में नमी बनाए रखना बहुत जरूरी है. 

हीट स्टाइलिंग का कम करें इस्तेमाल ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन जैसे उपकरणों से निकलने वाली गर्मी बालों को नुकसान पहुंचाती है. 

प्रोटेक्टिव हेयर स्टाइल अपनाएं चोटी, ढीला जूड़ा या ढीली पोनीटेल जैसी हेयर स्टाइल बालों के सिरों को बाहरी नुकसान से बचाती हैं. 

प्राकृतिक तेलों से करें पोषण आर्गन ऑयल, नारियल तेल या जोजोबा ऑयल जैसे प्राकृतिक तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

बालों को संभालते समय बरतें सावधानी बालों को माइक्रोफाइबर तौलिये या सूती टी-शर्ट से हल्के-हल्के थपथपा कर सुखाएं. साथ ही बाल सुलझाते समय चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें और नीचे से ऊपर की ओर कंघी करें.