हाथ में नहीं रुकता पैसा? ये करें 

(Photos Credit: Unsplash)

कई बार लाख कोशिश करने के बावजूद कमाया हुआ पैसा आपके हाथ में नहीं रहता.  

 घर में हमेशा पैसों की कमी बनी रहती है, तो ऐसे में पैसों की कमी दूर करने के लिए आप इन ज्योतिष उपायों को अपना सकते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

रात में कभी भी जूठे बर्तन न रखें. रात में जूठा बर्तन रखने से घर में धन की कमी होती है.

घर के अंदर प्लास्टिक के फूल या पेड़-पौधे न रखें. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है.

घर के दक्षिण-पूर्व दिशा की दीवार को कभी भी नीला रंग से पेंट ना कराएं. इस दिशा में पीला या गुलाबी रंग से पेंट कराने से घर में धन का आगमन रहता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर का दरवाजा आवाज नहीं करना चाहिए. इससे घर में धन की कमी हो सकती है. 

घर की झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में घर की झाड़ू को हमेशा छिपा कर रखें.

कभी भी घर के ईशान कोण को गंदा न रखें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ईशान कोण बहुत ही पवित्र होता है.

बहुत कोशिश के बाद भी आर्थिक परेशानियां दूर नहीं हो रही तो अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में किसी बर्तन में नमक रखें. समय-समय पर नमक बदलते रहें.

Read Next