अक्टूबर आते ही लगा दें ये सब्जियां, सर्दियों तक मिलेगी ताजी और हरी सब्जियां

(Photos Credit: Social Media)

अक्टूबर के महीना में हल्की ठंड शुरू हो जाती है, जिससे कई हरी और स्वादिष्ट सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं.

अगर आपके पास बालकनी, छत या छोटा सा गार्डन है, तो इन सब्जियों को जरूर ट्राई कर सकते हैं.

अक्टूबर में पालक उगाना काफी आसान है. इसके बीज गमले या ग्रो बैग में बोएं और मिट्टी में नमी बनाए रखें. कुछ ही हफ्तों में ताजी पालक की पत्तियां मिलने लगती हैं.

मूली ठंडे मौसम में तेजी से बढ़ती है. अक्टूबर में इसके बीज बोने का सही समय होता है. इसे गहरे गमले में लगाएं, ताकि जड़ को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके.

घर पर गाजर उगाने के लिए अक्टूबर अच्छा महीना है. इसके लिए गहरा कंटेनर और भुरभुरी मिट्टी जरूरी है. सही देखभाल से कुछ समय बाद घर की उगी ताजी गाजर तैयार हो सकती है.

मटर को अक्टूबर में आसानी से उगाया जा सकता है. इसके बीज सीधे मिट्टी में बोएं और पौधे को सहारा देने के लिए छोटी लकड़ी या जाली लगाएं.

धनिया उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. छोटे गमले में भी इसे लगाया जा सकता है. 

मेथी घर में उगाने वाली सबसे आसान सब्जियों में से एक है. इसके बीज गमले में छिड़ककर हल्की मिट्टी डालें. नियमित पानी देने पर जल्द ही हरी मेथी तैयार हो जाती है.

अक्टूबर में फूलगोभी के पौधे लगाने के लिए भी मौसम अनुकूल रहता है. इसे धूप वाली जगह पर रखें और मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखें. 

Read Next