28 May 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
बालों को बढ़ाने के लिए स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त संचार का अच्छा होना और बालों को सही पोषण मिलना बहुत जरूरी है.
(Photo Credit: Unsplash)
प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है और इनकी लंबाई बढ़ाता है. इसे रुई की मदद से स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैम्पू कर लें.
(Photo Credit: Unsplash)
बालों को बढ़ाने के लिए गुनगुने तेल से मालिश करें. हफ्ते में 2-3 बार नारियल, बादाम या भृंगराज के तेल से हल्के हाथों से मालिश करें.
(Photo Credit: Unsplash)
बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार लें. बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बनते हैं. डाइट में अंडा, दाले, हरी सब्जियां, नट्स और दूध शामिल करें.
(Photo Credit: Unsplash)
फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों की जड़ों में लगाने से स्कैल्प को नमी मिलती है और डैंड्रफ दूर होता है. इससे बाल बढ़ते भी हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
बाल गीले होने पर बहुत कमजोर होते हैं. ऐसे में बालों को तौलिए से रगड़ने के बजाय खूद सूखने दें और फिर चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें.
(Photo Credit: Unsplash)
स्ट्रेटनर या ब्लो-ड्रायर जैसे हीट टूल्स का अधिक इस्तेमाल न करें. हमेशा बालों को धोने के लिए सल्फेट-फ्री शैम्पू का प्रयोग करें.
(Photo Credit: Unsplash)
स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखने और टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
(Photo Credit: Unsplash)
हफ्ते में एक बार घर पर बने हेयर मास्क जरूर लगाएं जैसे कि दही और शहद का मास्क, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल मास्क.