(Photos Credit: Social Media)
कई बार उम्र के साथ आखों की रोशनी कमजोर होने लगती है. इस स्थिति में लोग थक कर चश्मा लगा लेते हैं.
लेकिन ऐसा भी नहीं है कि चश्मे का तोड़ नहीं है, क्योंकि वैदिक और पारंपरिक जीवन शैली आपको हर बीमारी से निकलने में मदद करती है.
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, क्योंकि इनमें विटामिन होते हैं, जो नजर के लिए अच्छे माने जाते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम और अखरोट खाएं, जिनमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है.
गाजर और आंवला का जूस मिलाकर पीने से आंखों की सेहत में सुधार दर्ज किया जा सकता है.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दोनों हाथों को रगड़कर गर्म करें, फिर उन्हें हल्के से अपनी बंद आंखों पर रखें.
रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें, जो आंखों को आराम देती है.
बाहर जाते समय ज्यादा धूप के चश्मे पहनें, जो यूवी किरणों से बचाने में मदद करेंगे.
ज्यादा मात्रा में पानी पिएं, ताकि आंखें अंदर से नम रहें और उनमें सूखापन या जलन न हो.
आंखों में किसी भी तरह का बदलाव महसूस होने पर डॉक्टर से मिलें और साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच जरूर करवाएं.