सुबह का समय हमारे पूरे दिन की सेहत और एनर्जी को तय करता है. सुबह खाली पेट क्या खाया जा रहा है, इसका शरीर पर सीधा असर पड़ता है.
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से पाचन खराब हो सकता है और गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.
इसलिए दिन की शुरुआत करते समय ध्यान रखें कि सुबह क्या खाने से बचना चाहिए.
चाय या कॉफी सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है. इससे गैस, जलन और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है.
खट्टे फल संतरा, मौसमी या दूसरे खट्टे फल खाली पेट खाने से भी एसिडिटी बढ़ सकती है. इससे पेट में जलन महसूस हो सकती है.
मसालेदार खाना सुबह खाली पेट मसालेदार खाना खाने से पेट की परत पर असर पड़ सकता है. इससे गैस और जलन की समस्या बढ़ने लगती है.
ज्यादा मीठी चीजें सुबह खाली पेट ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है. इससे शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है.
सोडा या कोल्ड ड्रिंक खाली पेट सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीने से पेट में गैस बन सकती है. इससे पाचन प्रक्रिया पर भी खराब असर पड़ता है.
तला हुआ खाना सुबह खाली पेट तला हुआ भोजन खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है. इससे पेट भारी लग सकता है और सुस्ती महसूस होती है.
पैकेज्ड जूस पैकेज्ड जूस में अक्सर ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं. सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता.