क्या होती है माइक्रो चीटिंग.. क्या हैं इसके संकेत.. कैसे खराब होता है रिश्ता..

27 Jun 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

माइक्रो चीटिंग का मतलब होता है ऐसी छोटी-छोटी बातें या हरकतें, जिन्हें आप अपने पार्टनर से छिपाते हैं और सोचते हैं कि उन्हें पता चला तो उन्हें बुरा लगेगा.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप किसी खास व्यक्ति के मैसेज अपने पार्टनर से छिपाते हैं, तो यह माइक्रो चीटिंग हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप बार-बार किसी खास इंसान से देर रात तक बात करते हैं और यह बात छिपाते हैं, तो इससे रिश्ते में भरोसा कम हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

रिश्ते में रहते हुए किसी दूसरे व्यक्ति से इस सोच के साथ जुड़े रहना कि जरूरत पड़ने पर वही काम आएगा, सही नहीं माना जाता.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति से ऐसी बातें करते हैं जो अपने पार्टनर के सामने नहीं कर सकते, तो यह रिश्ते के लिए खतरे की घंटी हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप अपने रिश्ते की समस्याएं बार-बार किसी ऐसे व्यक्ति को बताते हैं जो आपको पसंद करता है, तो उससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप जानबूझकर ऐसा दिखाते हैं कि आप किसी रिश्ते में नहीं हैं, तो यह भी माइक्रो चीटिंग मानी जा सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आपका ध्यान हमेशा किसी दूसरे की तारीफ पाने पर रहता है, तो इससे पार्टनर का भरोसा टूट सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

माइक्रो चीटिंग में बड़ा धोखा नहीं होता, लेकिन छोटी-छोटी बातें रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर किसी बात को अपने पार्टनर से छिपाने की जरूरत महसूस हो रही है, तो उस पर खुलकर बात करना रिश्ते के लिए ज्यादा अच्छा होता है.

(Photo Credit: unsplash)