सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है ज़रूरत से ज़्यादा पानी

अक्सर कहा जाता है कि सेहतमंद रहने के लिए खूब पानी पीना चाहिए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है? 

पानी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन ओवरहाइड्रेशन यानी अत्यधिक पानी पीना, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. 

हाइपोनेट्रेमिया (HypoNatremia) जब शरीर में बहुत ज्यादा पानी हो जाता है, तो सोडियम का स्तर कम होने लगता है. इसे हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है, जिससे सेल्स फूलने लगती हैं. इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान और गंभीर मामलों में मस्तिष्क में सूजन या दौरे भी आ सकते हैं.

किडनी पर दबाव बहुत अधिक पानी पीने से किडनी पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्य क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन अत्यधिक पानी शरीर के जरूरी मिनरल्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम का संतुलन बिगाड़ सकता है, जिससे कमजोरी और मांसपेशियों की ऐंठन हो सकती है.

हृदय पर असर ज्यादा पानी पीने से शरीर में द्रव की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. यह उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है.

बार-बार पेशाब आना बहुत ज्यादा पानी पीने से बार-बार पेशाब आ सकता है, जिससे जरूरी पोषक तत्व शरीर से बाहर निकल सकते हैं.

मानसिक प्रभाव ओवरहाइड्रेशन से बेचैनी, अनिद्रा और थकान जैसी मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं.

Read Next