(Photo Credit: Pixabay and Pexels)
ठंड के मौसम में डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, ड्रायनेस और बालों के टूटने की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में बालों की विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है.
बालों के हेल्दी ग्रोथ के लिए बैलेंस डाइट लेना जरूरी है. इसके साथ-साथ आपको कुछ न्यूट्रिशन सप्लीमेंट भी लेना होगा.
सिर की त्वचा द्वारा बनने होने वाला नेचुरल ऑयल बालों को पोषण देने और उन्हें हाइड्रेट रखने के लिए काफी नहीं होता. ऐसे में हफ्ते में एक से दो बार गर्म तेल से सिर की मालिश करें.
फेस मास्क की तरह ही हेयर मास्क भी बालों के लिए बेहद जरूरी है. यह बालों को चमकदार, मुलायम और मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
सर्दियों में रोज बालों को धोना सही नहीं है. बालों को थोड़े अंतराल पर धोना चाहिए. इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है साथ ही ड्रायनेस भी नहीं होती.
बालों में नमी बरकरार रखने और हीटिंग टूल्स से होने वाले डैमेज को दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार लिव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें.
गर्म पानी से बालों का धोना अच्छा नहीं होता है. गर्म पानी सिर की त्वचा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बालों के टूटने-झड़ने की समस्या और बढ़ जाती है.
बालों को सर्दियों की शुष्क हवाओं से बचाने के लिए टोपी या स्कार्फ बांध सकते हैं. इससे बालों को ये ठंडी हवा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी.
हर 2-3 महीने में एकबार बालों को ट्रिम जरूर करें. इससे दोमुंहे बालों की परेशानी दूर होती है और बालों का टेक्सचर भी बेहतर होता है.