माफिया मुख्तार अंसारी की क्राइम कुंडली

माफिया मुख्तार अंसारी पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या, अपहरण, धमकी देने के मामले शामिल हैं.

Courtesy: Instagram

3 अगस्त 1991 को वाराणसी में पूर्व विधायक अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस केस में मुख्तार अंसारी को दोषी पाया गया है.

Courtesy: Instagram

1991 में चंदौली में दो पुलिस वालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुख्तार अंसारी पर हत्या करके भागने का आरोप लगा.

Courtesy: Instagram

साल 1998 में गाजीपुर में मंडी परिषद के ठेकेदार सच्चिदानंद राय की हत्या हुई. हत्याकांड में मुख्तार अंसारी का नाम सामने आया.

Courtesy: Instagram

साल 2005 में तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई. इस दौरान 500 राउंड फायरिंग हुई थी.

Courtesy: Instagram

साल 2009 में मऊ में ठेकेदार मन्ना सिंह की एके 47 से हत्या कर दी गई. इसमें मुख्तार अंसारी का नाम आया. लेकिन बाद में अंसारी को कोर्ट ने बरी कर दिया.

Courtesy: Instagram

साल 2010 में मुख्तार अंसारी पर राम सिंह मौर्य हत्याकांड का भी आरोप लगा. वो मन्ना सिंह हत्याकांड का गवाह था.

Courtesy: Instagram

27 फरवरी 1996 को गाजीपुर में एएसपी शंकर जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ. मुख्तार पर हमला करने का आरोप लगा.

Courtesy: Instagram

साल 1997 में पूर्वांचल के सबसे बड़े कोयला कारोबारी रुंगटा को अगवा कर लिया गया. इसके बाद मुख्तार का नाम देश में छा गया.

Courtesy: Instagram

जनवरी 2004 में मुख्तार अंसारी ने लाइट मशीन गन खरीदने की योजना बनाई थी. पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्ड करने का दावा किया था.

Courtesy: Instagram

साल 2012 में महाराष्ट्र सरकार ने मुख्तार अंसारी पर मकोका लगाया. उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती के मामले दर्ज हैं.

Courtesy: Instagram

Read Next