इंडोनेशिया के बारे में जानिए रोचक तथ्य

इंडोनेशिया दो शब्दों से मिलकर बना है. इसमें इंडस का अर्थ सिंधु नदी के किनारे की भूमि और नेसोस का मतलब द्वीप है.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया में 17508 द्वीप हैं. इसमें से 6 हजार द्वीपों पर आबादी रहती है. जावा द्वीप पर सबसे ज्यादा 14 करोड़ लोग रहते हैं.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया में हिंदू संस्कृति की छाप देखने को मिलती है. इस देश में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा होती है. यहां संस्कृत के शब्दों का इस्तेमाल होता है.

Courtesy: Instagram

दुनिया का सबसे बड़ा फूल रैफलेसिया अर्नोल्डी इंडोनेशिया में पाया जाता है. इसका वजह 8 किलोग्राम तक हो सकता है.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया में रंग बदलने वाली झील भी है, जो केलीमुत्तु ज्वालामुखी के पास है. ज्वालामुखी के गैसों के कारण इसका रंग बदलता रहता है.

Courtesy: Instagram

दुनिया में सबसे बड़ी सोने की खान इंडोनेशिया के पापुआ में स्थित ग्रासबर्ग माइन है. यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी तांबे की खान भी है.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया में धरती की सबसे बड़ी छिपकली पाई जाती है. इसे कोमोडो ड्रैगन कहा जाता है.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया दुनिया में पाम ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक देश माना जाता है. दूसरे नंबर पर मलेशिया है.

Courtesy: Instagram

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का बचपन इंडोनेशिया में बीता है. उस वक्त वो अपनी मां ऐन डनहम के साथ रहते थे.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. इस देश में 400 से ज्यादा प्रसुप्त ज्वालामुखी हैं और रोजाना करीब 3 भूकंप आते हैं.

Courtesy: Instagram

इंडोनेशिया में 600 ईस्वी पूर्व भारत से मिर्च लाया गया था. इसके बाद से यहां काली मर्च और सफेद मिर्च का उत्पादन होता है.

Courtesy: Instagram

Read Next