भूख लगने पर खाएं ये 5 स्नैक्स, पूरे टाइम रहेगा पेट भरा

(Photos Credit: Unsplash)

चाट कचौड़ी के जगह भूख लगने पर आप ये 5 पौष्टिक स्नौक्स खा सकते हैं.

इनमें फाइबर पाया जाता है, जो तुरंत-तुरंत भूख नहीं लगने देता और लंबे समय तक पेट भरा लगता है.

अच्छी बात ये भी है कि आप इसे ऑफिस में शाम के वक्त भी खा सकते हैं, जिससे डिनर से पहले भूख नहीं लगती.

भुना चना इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट देर तक भरा महसूस करता है. 

भुना मखाना इसमें भी प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जिससे भूख नहीं लगती. वजन खटाने भी ये बहुत असरदार है.

मेवे बादाम, अखरोट, और सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है, जो पेट को भरे रखते हैं.

ताजे फल फल नेचुरल शुगर और फाइबर के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं. इनसे ऊर्जा भी मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं.

दही या ग्रीक योगर्ट इसमें प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, इससे पेट स्वस्थ रहता है और जल्दी भूख नहीं लगने देता.