अगर आप अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR की ये 5 शानदार जगहें आपकी डेट के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं.
यहां आपको भीड़ और शोर से दूर सुकून भरा माहौल मिलेगा, जहां रोमांस के साथ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका मिलेगा.
लोधी गार्डन दिल्ली के सबसे रोमांटिक पार्कों में लोधी गार्डन का नाम सबसे ऊपर आता है. ऐतिहासिक मकबरे और रंग-बिरंगे फूल इस जगह को खास बनाते हैं.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस जरूर जाएं. यह पार्क खास तौर पर रोमांस और रिलैक्सेशन के लिए जाना जाता है.
संडेयर नर्सरी हाल के सालों में संडेयर नर्सरी कपल्स की पसंदीदा जगह बन गई है. यहां का खूबसूरत गार्डन, झीलें और कैफे रोमांस को और खास बना देते हैं.
डियर पार्क हौज खास के पास स्थित डियर पार्क भी कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है. यहां खुले मैदान, झील और हिरण देखने का अलग ही मजा है.
नेहरू पार्क चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां खुला मैदान, पेड़ों की छांव और शांत वातावरण मिलता है.