कबूतर बालकनी में जमावड़े बना कर बैठ जाते हैं, तो कभी बालकनी में डाले कपड़ों को गंदा कर देते हैं और कभी इनकी आवाज आपकी नींद खराब करती है.
इतना ही नहीं अक्सर कबूतर बालकनी में आकर गंदा कर देते हैं जिस वजह से बालकनी में बैठने का मन नहीं करता.
तो चलिए आपको बताते हैं कबूतर भगाने के लिए असरदार और घरेलू उपाय के बारे में.
सबसे कारगर उपायों में से एक है अपनी बालकनी पर चिड़ियों को भगाने वाली जाली लगाना, यह कबूतरों को अंदर आने से रोकता है.
अपनी बालकनी में पुरानी बेकार पड़ी CDs या रिफ्लेक्टिव टेप को धागे से लटका सकते हैं. इनसे निकलने वाली चमक कबूतरों को भ्रमित कर देगी और वे उल्टे पांव भाग जाएंगे.
एक बर्तन में दो चम्मच सिरके का रस और बेकिंग सोडा का घोल तैयार कर लीजिए इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लीजिए और इस घोल का बालकनी में अच्छे से छिड़काव कर दीजिए.
कबूतरों को कुछ खास तरह की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसके लिए काली मिर्च का पाउडर या दालचीनी पाउडर को उन जगहों पर छिड़क दें जहां कबूतर बैठते हैं.
आप बालकनी या छत पर नकली कुत्ता, बिल्ली या प्लास्टिक का बंदर रख सकते हैं. कबूतरों को दूर से लगेगा कि वहां कोई जानवर बैठा है और वे वहां आने की हिम्मत नहीं करेंगे.