बिना केमिकल के घर पर ऐसे पकाएं आम

(Photos Credit: Meta AI)/Pexels

बहुत से लोग सीजन शुरू होते ही कच्चे आम ले आते हैं ताकि इन्हें घर पर ही पकाकर खा सकें. 

लेकिन दिक्कत तब आती है जब लोग आम को जल्दी पकाने के लिए शॉर्टकट लेते हैं और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं. 

आप आम को सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से पका सकते हैं.

कच्चे आमों को अखबार में लपेटकर किसी टोकरी या बॉक्स में रख दें. इसे 2-4 दिन के लिए गर्म जगह पर रखें. आम धीरे-धीरे पक जाएंगे.

आमों को किसी बॉक्स में पके केले या सेब के साथ रखें. ये फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आम जल्दी और नेचुरली पकते हैं.

आमों को सूती कपड़े में लपेटकर गर्म जगह पर रखें. यह भी एक सुरक्षित और आसान तरीका है.

आमों को चावल के डिब्बे या बोरी में दबाकर रखें. चावल की गर्माहट आम को धीरे-धीरे पकाती है.

जब आम को दबाने पर थोड़ी नरमी लगे और डंठल के पास से मीठी खुशबू आए, तो समझ जाएं कि आम खाने के लिए तैयार हैं. 

Read Next