बढ़ते प्रदूषण से हवा और माहौल दोनों खराब हो रहे हैं. ऐसे में कुछ पौधे प्राकृतिक रूप से हवा को साफ करने में आपकी मदद करते हैं.
अच्छी बात तो यह है कि ये पौधे केवल कटिंग से ही घर पर आसानी से लगाए जा सकते हैं.
तुलसी तुलसी हवा से हानिकारक बैक्टीरिया और विषैले तत्वों को कम करती है. यह आसपास की हवा को शुद्ध करने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है.
गिलोय गिलोय प्रदूषित हवा में मौजूद विषैले कणों को कम करने में मदद करता है. इसकी बेल वातावरण को साफ रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है.
मनी प्लांट मनी प्लांट कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य जहरीली गैसों को कम करता है. यह घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हवा को साफ रखने में मदद करता है.
एलोवेरा एलोवेरा हवा में मौजूद केमिकल्स और धुएं के असर को कम कर देती है. यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़कर वातावरण को बेहतर बनाती है.
पुदीना पुदीना हवा को ताजगी देने के साथ प्रदूषण के प्रभाव को कम करता है. इसकी खुशबू वातावरण को शुद्ध और फ्रेश बनाए रखती है.