सर्दियों में आलस भगाने के 5 दमदार तरीके

सर्दियों का मौसम आते ही रजाई से बाहर निकलना सबसे बड़ा टास्क बन जाता है. शरीर सुस्त रहने लगता है और आलस हावी हो जाता है.

इसका असर न सिर्फ कामकाज पर पड़ता है, बल्कि सेहत और मूड भी बिगड़ने लगता है.

अगर आप भी सर्दियों में दिनभर सुस्ती महसूस करते हैं, तो इन आसान लेकिन असरदार तरीकों को अपनाकर आलस को दूर भगा सकते हैं.

1. जितनी देर रजाई में रहेंगे, उतना आलस बढ़ेगा. तय समय पर उठें, चाहे शुरुआत में मुश्किल लगे.

2. सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर एक्टिव होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है.

3. ज्यादा भारी वर्कआउट न सही, लेकिन 10-15 मिनट की स्ट्रेचिंग भी शरीर को एनर्जी देती है.

4. सर्दियों में धूप सबसे बड़ी दवा है. रोज 15-20 मिनट धूप में बैठें, इससे आलस और सुस्ती दोनों कम होती है.

5. सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोने की बजाय गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, इससे शरीर को झटका नहीं लगता और एक्टिवनेस बनी रहती है.