मानसून के दौरान कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं

(Photos Credit: Unsplash)

मानसून के मौसम में कपड़े सुखाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है.

धूप न निकलने की वजह से कपड़े देर तक गीले रहते हैं, जिससे उनमें बदबू और नमी आ सकती है.

इन आसान घरेलू तरीके अपनाकर कपड़ों को जल्दी सुखाया जा सकता है.

1. धुले हुए कपड़ों को सूखे और मोटे तौलिये में लपेटकर हल्का दबाएं. इससे कपड़ों का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा.

2. कपड़ों को ऐसी जगह टांगें, जहां हवा आए. खिड़कियां खोल दें या पंखा चलाएं, ताकि नमी जल्दी खत्म हो सके.

3. बारिश में कपड़ों को रस्सी पर एक-दूसरे से सटाकर टांगने की बजाय अलग-अलग हैंगर पर टांगें.

4. अगर वॉशिंग मशीन में स्पिन मोड है, तो कपड़ों को एक बार एक्स्ट्रा स्पिन जरूर दें. इससे उनमें बचा हुआ पानी निकल जाएगा और सुखाने में कम समय लगेगा.

5. अगर लगातार बारिश हो रही है, तो डिह्यूमिडिफायर या AC के ड्राई मोड का इस्तेमाल करें. इससे कमरे की नमी कम होगी और कपड़े जल्दी सूखने के साथ बदबू भी नहीं आएगी.