फरवरी में लगा दो ये 5 बीज, सब्जियों से भर जाएगा गार्डन

अगर आप अपने घर की छत, बालकनी या छोटे से आंगन में ताजी, केमिकल-फ्री और हेल्दी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए एक शानदार मौका है.

चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसी सब्जियों के नाम, जिन्हें आप फरवरी में लगाकर गर्मियों में भरपूर पैदावार पा सकते है.

टमाटर टमाटर हर घर में रोज यूज होने वाली सब्जी है. अगर आप फरवरी के महीने में टमाटर के बीज बोते हैं, तो ये तेजी से बढ़ते हैं.

भिंडी गर्मियों की सबसे पसंदीदा सब्जी ​भिंडी को आप सीधे गमले की मिट्टी में बीज डालकर उगा सकते हैं. केवल 45 से 60 दिनों में आपका बगीचा भिंडियों से भर जाएगा. 

बैंगन बैंगन का पौधा गमले में बहुत अच्छे से उगता है. बैंगन के पौधों को अच्छी धूप की जरूरत होती है. इसे बेहतर धूप मिलने से जल्दी सब्जी मिलती है.

शिमला मिर्च अगर शिमला मिर्च के पौधों को सही पोषण और समय-समय पर पानी मिले, तो हरी और ताजी शिमला मिर्च लंबे समय तक मिलती रहती है. 

खीरा गर्मियों में खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. खीरे की फसल को लगातार नमी की जरूरत होती है, इसलिए ड्रिप सिंचाई या मल्चिंग पेपर का उपयोग करना बहुत अच्छा रहता है.