ऑफिस में करें ये 5 काम, नहीं आएगी नींद
अकसर खाना खाने के बाद ऑफिस में नींद आने लगती है.
पलकें इतनी तेज गिरने लगती है कि न तो सोया जाता है और न जागा जाता है.
ऐसे में आप इन पांच चीजों को अपना सकते हैं, जिससे नींद भी पूरी हो जाएगी और थकान भी नहीं महसूस होगी.
1. लें 15 मिनट का नैप
लंबी नींद ऑफिस में लेना मुश्किल है. ऐसे में आप 15 मिनट ही सोएं ताकि दिमाग को रीसेट हो सके और नींद भाग जाए.
2. स्ट्रेचिंग स्ट्रेचिंग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है, जिससे नींद तुरंत भाग जाती है. हर 5 मिनट में एक बार शरीर को स्ट्रेच करें.
3. वॉक हर 2 घंटे में एक बार 5-7 मिनट वॉक की आदत डालें. इससे आप स्वस्थ रहेंगे ही साथ ही नींद भी भाग जाएगी. लॉन्ग वॉक से अच्छा होता है शॉर्ट वॉक.
4. चाय या कॉफी पीएं जब भी नींद आए तब चाय या कॉफी पी सकते हैं. इन दोनों में कैफीन होता है जो नींद को भगाने में मदद करता है.
5. पानी पीएं हर थोड़ी-थोड़ी देर पर खूब सारा पानी पीएं. पानी शरीर में ताजगी बनाए रखती है, जिससे नींद नहीं आती और थकान कम महसूस होती है.
Related Stories
जब सांप बिल नहीं बनाते तो रहते कहां हैं?
कैसी दिखती है EV डुग-डुग.. देखें तस्वीरें
घर की बालकनी में उगाएं ताजा धनिया, जानिए आसान खेती के 10 आसान स्टेप्स
कैसे खरीद सकते हैं EMI पर iPhone?