इन तरीकों से करें गैस का इस्तेमाल, 3 महीने तक नहीं होगी खत्म

कई शहरों में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई में रुकावट की खबरों के बीच अब लोग गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करने लगे हैं.

गैस की बचत करना सिर्फ संकट के समय ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी फायदेमंद है.

तो आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान तरीके, जिनसे आप गैस की बचत कर सकते हैं.

प्रेशर कुकर में खाना पकाना सबसे तेज और ईंधन बचाने वाला तरीका माना जाता है. 

इससे खाना बनाने का समय 30 से 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है. 

खासकर दाल, राजमा, चना, आलू और मांस जैसी चीजें प्रेशर कुकर में जल्दी पकती हैं.

खाना बनाने से पहले दाल, चना या चावल को भिगो देने से वे जल्दी पकते हैं राजमा या चना 8–10 घंटे, दाल 30–60 मिनट, चावल 20–30 मिनट.

बर्तन को ढक्कन से ढककर खाना बनाने से गर्मी बाहर नहीं निकलती. इससे खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत 20 से 25 प्रतिशत तक कम हो सकती है.

छोटे टुकड़ों में कटी सब्जियां जल्दी पकती हैं क्योंकि उनमें गर्मी जल्दी पहुंचती है. उदाहरण के तौर पर, बड़े टुकड़ों की तुलना में छोटे कटे आलू जल्दी पक जाते हैं.