(Photos Credit: Social Media)
क्या आप AI का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो चलिए आपको AI के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो हर किसी को जानना चाहिए.
AI (Artificial Intelligence) ऐसी तकनीक है जो मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने और फैसले लेने में मदद करती है.
Google Search, YouTube, Instagram Reels, Netflix, Google Maps और ChatGPT जैसे कई ऐप्स AI का इस्तेमाल करते हैं.
AI के पास भावनाएं, अनुभव या अपनी समझ नहीं होती. यह केवल डेटा और एल्गोरिद्म के आधार पर जवाब देता है.
हर जवाब सही हो, यह जरूरी नहीं। AI कभी-कभी गलत जानकारी या मनगढ़ंत तथ्य भी दे सकता है, इसलिए जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है.
कंटेंट राइटिंग, डिजाइन, हेल्थकेयर, एजुकेशन और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में AI तेजी से काम करने में मदद कर रहा है.
ईमेल लिखने, फोटो एडिट करने, भाषा का अनुवाद करने और डेटा का विश्लेषण करने जैसे कई काम AI कुछ ही मिनटों में कर सकता है.
AI को अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी कभी साझा नहीं करनी चाहिए.
जितना अधिक और बेहतर डेटा मिलता है, AI उतना ही बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. इसलिए इसे लगातार अपडेट और ट्रेन किया जाता है.